भारत में वैज्ञानिक हाई डेंसिटी सेब बागवानी के क्षेत्र में अग्रणी संस्था बनना तथा किसानों को उच्च उत्पादन, बेहतर गुणवत्ता और बेहतर बाज़ार मूल्य दिलाने में सहयोग करना। हाई डेंसिटी सेब बागवानी के लिए A to Z सहायता प्रदान करना प्रमाणित एवं उच्च गुणवत्ता वाले पौध उपलब्ध कराना।
हम वैज्ञानिक बाग़ योजना एवं विशेषज्ञ परामर्श के माध्यम से किसानों को रोपण से लेकर विपणन तक पूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिससे अधिकतम लाभ और टिकाऊ बागवानी सुनिश्चित हो सके। हमारी सेवाएँ A to Z समाधान के रूप में रोपण से पूर्व स्थल निरीक्षण, व्यवहार्यता अध्ययन, भूमि योजना, बाग़ लेआउट डिजाइन, मृदा परीक्षण एवं सुधार, उपयुक्त सेब किस्मों का चयन तथा हाई डेंसिटी प्लांटेशन योजना से शुरू होती हैं। रोपण चरण में हम उच्च गुणवत्ता वाले पौधे, सही रूटस्टॉक व पोलिनाइज़र योजना, विशेषज्ञ पर्यवेक्षण, वैज्ञानिक रोपण मार्गदर्शन तथा ड्रिप सिंचाई योजना प्रदान करते हैं। इसके साथ ही उर्वरक, सूक्ष्म पोषक तत्व, पौध संरक्षण दवाइयाँ, ग्रोथ रेगुलेटर, बागवानी उपकरण, सपोर्ट सिस्टम और एंटी-हेल नेट जैसी सभी आवश्यक इनपुट सुविधाएँ उपलब्ध कराते हैं। हमारी प्रोफेशनल टीम नियमित बाग़ निगरानी, मौसम आधारित सलाह, रोग व कीट प्रबंधन, प्रूनिंग एवं ट्रेनिंग, तथा क्रॉप लोड मैनेजमेंट में निरंतर सहयोग देती है। हम केवल उत्पादन तक सीमित नहीं रहते, बल्कि पोस्ट हार्वेस्ट में भी फसल कटाई योजना, ग्रेडिंग-सॉर्टिंग, पैकेजिंग, बाजार जानकारी, मूल्य रुझान, कोल्ड स्टोरेज और सही समय पर बिक्री का मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। प्रकृति वाटिका किसानों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी बनाकर निरंतर तकनीकी सहायता, सही पौध एवं तकनीक, गुणवत्तापूर्ण इनपुट और त्रुटियों से बचाव सुनिश्चित करती है, जिससे उत्पादन और लाभ अधिकतम हो सके। वैज्ञानिक मॉडल, प्रमाणित पौध सामग्री, अनुभवी तकनीकी टीम, मार्केटिंग सपोर्ट और किसानों के हित पर केंद्रित दृष्टिकोण ही हमें आपकी पहली पसंद बनाता है।
